
अप्रैल में आसमान से बरस रही 'आग'
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

JAMSHEDPUR: अप्रैल के दूसरे हफ्ते में शहर में आग बरस रही है। शनिवार को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान ब्भ्.क् डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था और
शुक्रवार को अधिकतम तापमान ब्फ्.म् डिग्री सेल्सियस से लगभग दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान ख्फ्.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य था और शुक्रवार के न्यूनतम
तापमान ख्ख्.8 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था।
तापमान पिछले दो दिनों से लगातार चढ़ रहा है। बढ़े तापमान और दिन में चल रही लू सड़क पर निकलने वालों की चमड़ी झुलसा रही है। सूरज की तपिश और लू से लोग सुबह क्क् बजे के बाद से ही जहां-तहां कैद
होकर रह जा रहे हैं। गमछा, हेलमेट भी बेअसर साबित हो रहा है। तेज धूप और तपिश से सुबह क्0 बजे से शाम पांच बजे तक लोग हलकान रहे। घरों, कार्यालयों से बाहर निकलना मुहाल हो गया।
इधर, मौसम विभाग ने रविवार को तापमान एक-दो डिग्री सेल्सियस बढ़ने की आशंका व्यक्त की है। इसके साथ ही झारखंड के अधिकतर इलाकों में लू की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञानी आरएस शर्मा ने बताया कि
रविवार को तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस और बढ़ सकता है। इसके साथ ही जमशेदपुर सहित झारखंड के अधिकतर इलाकों में लू चलेगी। अनुमान है कि दो दिन के बाद हवा का रुख बदलेगा और इसके बाद ही लू और
तपिश से हल्की राहत मिलेगी। दो दिनों के बाद हवाएं उत्तर की ओर से बहेंगी और इसके कारण तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस कम होगा।