
हमेशा विवादों में रहने वाले स्वामी ओम ने की अब ये अटपटी मांग
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

घातक बीमारियां जन्म लेती:बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे पटाखा छुड़ाओ डेंगू भगाओ अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष चर्चित ओम स्वामी ने कहा कि दिल्ली एनसीआर में बरसात के मौसम में मच्छरों के कारण डेंगू
जैसी घातक बीमारियां जन्म लेती हैं। दीपावली पर पटाखों के इस्तेमाल से मच्छरों का खात्मा होता है और डेंगू मच्छर समाप्त हो जाता है। इसके चलते उन्होंने इस अभियान की शुरुआत की है। इस मकसद से वह
पटाखा फैक्ट्रियों को बढ़ावा देने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू संगठनों को फैक्ट्री खोलने की अनुमति दी जाए और फर्रुखनगर में बंद पड़ी पटाखा फैक्ट्री दोबारा से खोली जाए। इस संबंध
में उन्होंने एक ज्ञापन जिला प्रशासन के प्रतिनिधि को सौंपा। इस दौरान उनके साथ धर्मरक्षक दारा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश जैन, ङ्क्षहदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ङ्क्षपकी चौधरी, लक्ष्य
तंवर, रेणु गुप्ता, संजीव सक्सेना समेत अन्य लोग मौजूद थे।
ओम का विवादों से गहरा नाता: बतादें कि स्वामी ओम का विवादों से गहरा नाता है। हाल ही में स्वामी ओम एक फेमस रिएलिटी शो में की गई अजीबोगरीब हरकतों की वजह से चर्चा में आए थे। इसके बाद से वह
लगातार विवादित बयान देते रहते हैं। महिलाओ पर अभद्र टिप्पणी के मामले में तो अभी जल्द ही उन्हें एक लाइव शो में महिलाओं के गुस्से का शिकार होना पड़ा था। स्वामी ओम की महिलाओ ने जूतों से पिटाई कर
डाली। स्वामी ओम अभिनेता सलमान खान पर भी बेहद गंदी टिप्पणियां कर चु के हैं। इसके अलावा एक शो में वह बयान दे चुके हैं कि नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के पीछे उनका हाथ है। 2014 में
नरेन्द्र मोदी उनके पास आये थे। इस दौरान ओम ने पार्टी के बड़े नेताओं से बात करके उन्हें पीएम बनावाया था।योगा डे पर बिपाशा और करण सिंह ने किया ऐसा LOVE YOGA, देखकर हो जाएगा प्यार