
लापता युवक की बॉडी मिली मर्डर की आशंका
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

BY: INEXTLIVE | Updated Date: Mon, 29 Mar 2021 09:58:05 (IST) - चिलुआताल थाना में पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी - जंगली जानवर का खा गए थे बदन का अधिकांश हिस्सा GORAKHPUR: चिलुआताल एरिया से
लापता युवक की बॉडी रविवार की दोपहर बनगाई जंगल में मिली। जंगल लकड़ी बीनने गई महिला ने बॉडी देखकर शोर मचाया तो आसपास एरिया के लोग पहुंच गए। गुलरिहा पुलिस की छानबीन में युवक की पहचान नकहा नंबर
एक निवासी अजय यादव के रूप में हुई। वह एक हफ्ते से लापता था। परिजनों ने युवक के मर्डर की आशंका जताई है। महिलाओं के शोर मचाने पर हुई जानकारी रविवार की दोपहर बनगाई, मदरहवा के पास जंगल में गई
महिलाओं ने एक युवक की बॉडी देखी। उसके बदन का अधिकांश हिस्सा जंगली जानवर खा गए थे। शरीर क्षत-विक्षत दशा में देखकर महिलाएं गांव में भाग गई। बॉडी मिलने की सूचना आसपास एरिया में फैली तो बड़ी
संख्या में लोग जमा हो गए। किसी ने पुलिस को सूचना दी। पैरों में धारदार हथियार से हमला करने के निशान नजर आ रहे थे। वायरलेस के जरिए पुलिस ने इसकी सूचना आसपास के थानों को दी। चिलुआताल एरिया के
नकहा नंबर एक की रीना यादव मौके पर पहुंची। बॉडी देखते ही दहाड़ मारकर रोने लगी। कपड़े और पैर से पत्नी ने की पहचान महिला ने कपड़ों और पैर के आधार मृत व्यक्ति की पहचान अपने पति अजय यादव के रूप
में हुई। उसने बताया 21 मार्च की सुबह करीब 11 बजे उसके पति बाइक से निकले थे। अपने खर्च के लिए उन्होंने 20 रुपए भी लिए थे। रविवार की शाम वह घर नहीं लौटे तो काफी खोजबीन की गई। उनकी बाइक नकहा
में कोइलहवा टोले के पास लावारिस हाल मिली थी। दो दिनों तक छानबीन के बाद रीना यादव ने गुमशुदगी दर्ज करा दी। अजय की तीन बच्चे सात साल का चंचल, पांच साल का आर्यन और चार साल की बेटी शिवानी है। वह
पेंट पालिश का काम करता था। फॉरेंसिक टीम की मदद से मामले की छानबीन की जा रही है। युवक की गुमशुदगी उसकी पत्नी ने चिलुआताल में दर्ज कराई थी। जल्द ही मौत की वजह सामने आ जाएगी। - विनोद कुमार
अग्निहोत्री, एसएचओ, गुलरिहा