
‘आखिर आ ही गए अपने असली रूप में’, इस फोटो की वजह से ट्रोल हो रहे हैं जावेद अख्तर-शबाना आजमी
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर और एक्ट्रेस शबाना आजमी को सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर को लेकर काफी ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल शबाना आजमी ने पति जावेद अख्तर संग अपने ट्विटर अकाउंट से
एक तस्वीर साझा की जिसमें दोनों टॉय गॉगल्स पहने नजर आ रहे हैं। जावेद अख्तर जहां सिर पर हरे रंग की प्लास्टिक से बनी टोपी और गिटार शेप का गॉगल्स पहने नजर आ रहे हैं तो वहीं शबाना बियर से भरे
गिलास के शेप वाल चश्मा पहनीं हुई हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शबाना ने लोगों से कहा कि इसका नाम आप खुद ही रखिए। फिर क्या था, तस्वीर पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कुछ उनके इस रूप को एन्जॉय कर
रहे हैं तो कई यूजर्स उन्हें जोकर सहित रंगा बिल्ला बोल रहे हैं। तो कुछ उन्हें पाकिस्तानी एजेंट करार दे रहे हैं। उन्हें कई तरह से ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ना घर के ना घाट के।’ एक ने
लिखा, ‘रंगा बिल्ला।’ एक और यूजर ने कमेंट किया, ‘बगल वाले पर भरोसा नहीं है। शरीर तो भारत में है लेकिन दिल कहीं और है?’ इसके साथ एक यूजर ने लिखा, ‘दो जिहादी शहर में, रात में और दोपहर में।’
वहीं शबाना आजमी को बियर गिलास के आकार वाला चश्मा पहना देख एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘इस्लाम में बियर भी हराम है चाची।’ वहीं एक ने लिखा, ‘नाम आपका… दो पाकिस्तानी एजेंट।’ एक यूजर ने जवाब में
लिखा, ‘असली रूप में आखिरकार आ ही गये दोनों जोकर।’ > Naam aap khud hi rakhiye.. pic.twitter.com/r6JtWPgQB7 > > — Azmi Shabana (@AzmiShabana) July 26, 2020 शबाना और जावेद अख्तर की इस
तस्वीर पर बॉलीवुड सिंगर रेखा भारद्वाज ने भी कमेंट किया। उन्होंने दोनों (शबाना-जावेद) के रूप-रंग को देख लिखा, ‘दो दीवाने शहर में। माशा अल्लाह।’ रेखा भारद्वाज के इस जवाब में एक यूजर ने उन्हें
टोकते हुए लिखा, ‘कभी जय श्री राम भी बोल दिया करो। धर्म बदल लिया है क्या?’