गणेश चतुर्थी में डीजे प्रतिबंध, झांकिया परंपरागत मार्ग से निकाली जाएंगी | ganesh chaturthi : dj ban on ganesh chaturthi
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

पाण्डाल में सीसीटीवी कैमरे लगाना आवश्यक कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने कहा कि गलत नारे का इस्तमाल न करें। पाण्डाल में सीसीटीवी कैमरे लगाना आवश्यक है। पाण्डालों तथा मूर्तियों के हिसाब से सीसीटीवी
कैमरे लगाए जाएं। समिति के सभी व्यक्तियों के नाम संबंधित थाने में व पाण्डाल में रहने वाले दो-दो व्यक्तियों के नाम भी अलग से दिए जाएं। विसर्जन के समय झांकिया परंपरागत मार्ग से निकाली जाएंगी,
डीजे प्रतिबंधित रहेगा। विसर्जन के लिए रात्रि आठ बजे तक सभी झांकी जलेबी चौक आना है। धारा 144 प्रभावित है गलत गाने एवं नारे नहीं लगाएं, झांकी की थीम की जानकारी अवश्य रूप से एसडीएम और संबंधित
थाने में दी जाए। झांकी व्यवस्थापक के लिए ड्रेस कोड जरूरी है, जिससे आवश्यकता अनुसार जरूरत पड़ने पर उन्हें पहचाना जा सके। जिले में धारा 144 प्रभावित है तथा धारदार हथियार लेकर न चले, अगर पाए गए
तो संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। विसर्जन पदम कुण्ड में होगा, अखाड़ों में अस्त्र शस्त्रों का प्रयोग नहीं होगा। पाण्डाल में रात को सोएं नहीं जागते रहे पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह नेे
त्यौहार सभी लोग शांतिपूर्वक तरीके से त्यौहार मनाएं। सोशल मीडिया पर गलत तरीके से प्रचार-प्रसार न करें। अगर कोई पाया गया उसके विरूद्ध कार्यवाही निश्चित है। जहां प्रतिमा बड़ी है, वहां पर
वालेंटियरों ज्यादा रखें जाएं। एक रजिस्टर बनाया जाए, जिसमें चीता मोबाइल चेकिंग के दौरान अपने हस्ताक्षर करेंगे। पाण्डाल में रात को कोई सोएं नहीं जागते रहे। लाइटिंग सुरक्षात्मक दृष्टि से करें,
जिससे दुर्घटना न हो। पाण्डाल के पीछे भी लाइट लगाई जाए। ये रहे मौजूद अपर कलेक्टर एसएल सिंघाड़े, ननि आयुक्त सविता प्रधान गौड़, एसडीएम अरविंद कुमार चौहान, संयुक्त कलेक्टर कुमार शानू देवड़िया,
सीएसपी पूनमचंद यादव सहित संबंधित अधिकारीगण तथा शांति समिति के सदस्यगण मौजूद थे।फोटो–2931 कलेक्ट्रेट में शांति समिति की बैठक