
हमेशा अशांत रहता है संस्कारहीन जीवन: जीयर स्वामी (पेज पांच)
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

संस्कार के अभाव में गिरता जा रहा समाज का जीवन स्तर, बढ़ते जा रहे हैं कलेश, बघिनी में आयोजित ज्ञान यज्ञ में बह रही भक्ति रसधार, कथामृत पानकर हो रहे... संस्कार के अभाव में गिरता जा रहा समाज का
जीवन स्तर, बढ़ते जा रहे हैं कलेश बघिनी में आयोजित ज्ञान यज्ञ में बह रही भक्ति रसधार, कथामृत पानकर हो रहे धन्य मोहनियां। एक संवाददाता संस्कारहीन जीवन हमेशा अशांत रहता है। संस्कार के अभाव में
मनुष्य का जीवन स्तर लगातार गिरता जा रहा है, जिससे विभिन्न तरह की व्याधियों और क्लेश बढ़ते जा रहे हैं। इसका समाधान ईश्वर की भक्ति और संस्कार से परिपूर्ण जीवन है। उक्त बातें राष्ट्रीय संत
लक्ष्मी प्रपन्नजीयर स्वामी जी महाराज ने कही। वह स्थानीय प्रखंड के बघिनी गांव में आयोजित कथा ज्ञानयज्ञ में दूसरे दिन गुरुवार को कही। उन्होंने श्रोताओं को नैतिकता, संस्कार और संस्कृति के बारे
में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि संस्कार के अभाव में शिक्षा व्यवसाय बन गयी है। स्वास्थ्य सेवा जरूरी है। पहले सेवा भाव से स्वास्थ्य लाभ की बात होती थी। आज इस क्षेत्र में भी संस्कार का
अभाव दिखाई दे रहा है। इसी कारण स्वास्थ्य सेवा जीवन के लिए समझौता व सौदा बन गयी है। सेवा भाव समाप्त हो गया है। अस्पताल में मरीज की स्थिति नहीं देखी जाती। यह देखा जाता है कि इसके पास जो भी है,
उसे ले लेना है, पता नहीं फिर आएगा या नहीं। यही संस्कार के बिना चिकित्सा है। नैतिकता, संस्कार और संस्कृति से हटकर जीवन जीने वाले के जीवन में कभी शांति नहीं होती। ऐसे में साधन और संसाधन बोझ
बन जाते हैं। स्वामी जी ने कहा कि इतिहास और पुराण पढ़ने से हमें धैर्य धारण करने की सीख मिलती है। आदमी दु:ख से घबराकर पूछता है कि यह कब समाप्त होगा। लेकिन, सुख की स्थिरता से कभी परेशान नहीं
होता। समय परिवर्तनशील है। सुबह से शाम होती है। फिर रात होती है। फिर सुबह होती है। यही समय का चक्र है। घूमते रहता है। यह परिवर्तनशील है। जीवन में आया दु:ख भी दूर हो जाएगा। ईश्वरीय देन मानकर
इसको सहन करना चाहिए। भगवान राम और श्रीकृष्ण को भी कष्ट सहन करना पड़ा था। भगवान राम के जीवन में कभी सुख-शांति नहीं मिली। बचपन में खेलने-कूदने के समय महर्षि विश्वामित्र के साथ बक्सर चले गए।
वहां बड़े-बड़े राक्षसों का विनाश किया। वहां से निकलने के बाद अहिल्या का उद्धार किया। जब अयोध्या में आयोजित धनुष यज्ञ में पहुंचे वहां भी परेशानी हुई। धनुष तोड़ने के बाद परशुराम जी के कटु बचनों
को सुनना पड़ा। उन्होंने कहा कि माता जानकी से विवाह होने के बाद श्रीराम अयोध्या लौटे। खुशी का सवेरा होने ही वाला था, तभी मंथरा की प्रेरणा से उन्हें वनवास हो गया। श्रीकृष्ण जी को कष्टों सामना
करना पड़ा। इस मौके पर एमएलसी संतोष सिंह, जदयू के आलोक सिंह, स्टेशन अधीक्षक सरोज रंजन सिंह समेत कई लोग मौजूद थे। डीएम ने लिया जीयर स्वामी से आशीर्वाद मोहनिया। डीएम नवदीप शुक्ला गुरुवार को
प्रखंड के बघिनी गांव पहुंचे और जीयर स्वामी से आशीर्वाद लिया। स्वामी जी की कुटिया में करीब 2 घंटे तक डीएम ने स्वामी जी से आशीर्वाद लिया। इस दौरान कई पहलुओं पर चर्चा हुई। वाइटल सेल्फ मेडिटेशन
से पहचाने सत्य : जगतगुरु मोहनियां। जगतगुरु आचार्य शिवपूजन शास्त्री ने कहा कि वाइटल सेल्फ मेडिटेशन से सत्य को पहचाना जा सकता है। सत्यनारायण भगवान की कथा हमलोग सुनते आ रहे हैं। लेकिन, उस उनकी
हमलोग पहचान नहीं रहे हैं। इसके विकास के लिए वाइटल सेल्फ मेड़ीटेशन जरूरी है। जीयर स्वामी महाराज के प्रवचन के ठीक पहले अपने प्रवचन के दौरान उन्होंने सेल्फ मेडिटेशन का प्रैक्टिस भी करायी।
जगतगुरु ने कहा कि आज के समय में यह सभी मनुष्य के लिए जरूरी है, जिसकी दीक्षा उन्हें जीयर स्वामी जी महाराज से मिली है। उन्होंने कहा कि दुनिया में जो भी दिखाई पड़ रहा है वह सभी नश्वर है। एक
आत्मा ही है, जो कभी नष्ट नहीं हो सकती। इसको पहचानने के लिए वाइटल सेल्फ मेडिटेशन जरूरी है। फ़ोटो 25 फरवरी मोहनिया 3 कैप्शन- मोहनियां प्रखंड के बघिनी गांव में गुरुवार को प्रवचन करते जीयर
स्वामी। फ़ोटो 25 फरवरी मोहनिया 4 कैप्शन- जीयर स्वामी के प्रवचन के दौरान बघिनी गांव के पंडाल में बैठे श्रद्धालु। विद्युत करंट से महिला घायल मोहनियां। शहर के रसूलपुर करमहरी मुहल्ले में गुरुवार
को एक महिला विद्युत करंट की चपेट में आने घायल हो गई, जिसे परिजनों द्वारा अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि उक्त मुहल्ले के गुरुदास की पत्नी सुमित्रा देवी
घर में झाड़ू लगा रही थी, तभी घर में लटके तार से सट गई, जिससे वह झुलस कर घायल हो गई। शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार मोहनियां। थाना क्षेत्र के अधवनियां गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी
कर मोहनियां पुलिस ने 27 बोतल शराब के साथ पिता व पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इनके पास से आरएस 11 बोतल व सात बोतल देसी शराब के साथ नौ बोतल एक अन्य शराब भी बरामद हुई है। गिरफ्तार लोगों
में उक्त गांव का श्रीमान पासी व उसका बेटा उमेश पासी शामिल है। दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा के साथ मूर्ति का हुआ अनावरण कुदरा। प्रखंड मुख्यालय स्थित नवनिर्मित
पंचायत सरकार भवन में गुरुवार को उमीश्वरम भगवान के मूर्ति का अनावरण प्राण प्रतिष्ठा के साथ किया गया। मूर्ति का अनावरण व पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन एमएलसी संतोष कुमार सिंह ने किया। इस दौरान
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। एमएलसी ने कहा कि परिसर में स्थित उमीश्वरम भगवान का मंदिर व पंचायतवासियों के लिए बना खुला मैदान भवन काफी अच्छा है। कार्यक्रम में मुखिया संघ के अध्यक्ष
राजेश कुमार सिंह, उपेंद्र प्रसाद, अमित समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे। चेहरिया में स्ट्रीट लाइट के नाम पर की गई अवैध निकासी आरटीआई कार्यकर्ता को सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मिली
जानकारी पंचम व चौदहवें वित्त से करीब सात लाख सताइस हजार रुपये की निकासी का खुलासा दुर्गावती । एक संवाददाता प्रखण्ड की चेहरिया पंचायत कुछ लोगों के कारनामों को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रही
है। इस पंचायत में कोरोना काल में क्वारंटाइन के नाम पर व 14वें व पंचम वित्त की राशि में वित्तीय अनियमितता कर घालमेल किया गया है। इस पंचायत में ताजा मामला स्ट्रीट लाइट लगाने में भी घालमेल
सामने आया है। यह जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता राजेश कुमार गोंड को सूचना के अधिकार के तहत मिली है, जिसमें करीब सात लाख सताइस हजार रुपये की निकासी करने की बात सामने आ रही है। आरटीआई कार्यकर्ता को
मिली जानकारी के अनुसार, चौदहवें वित्त के योजना संख्या-2 में वर्ष17-18 में 2 लाख 70 हजार रुपये से चेहरिया बाजार में स्ट्रीट लाइट लगायी गई, जिसका समायोजन भी किया गया है। इसके बाद पंचम वित्त
की योजना संख्या -1 में 17-18 में ही प्राक्कलित राशि 3 लाख रुपये में 1 लाख 87 हजार 500 रुपए निकासी की गई, जिससे चेहरिया बाजार में स्ट्रीट लाइट लगायी गयी। पुन: 14 वें वित्त की योजना संख्या-7
के वर्ष 19-20 में तत्कालीन पंचायत सचिव बनारसी राम व मुखिया वन्दना कुमारी द्वारा स्ट्रीट लाइट के लिए 2 लाख 70 हजार रुपये निकासी की गई, जिसका समायोजन भी कर दिया गया। पंचायत के लोगों ने स्ट्रीट
लाइट लगाने में हुए घालमेल की जांच के लिए डीडीसी को आवेदन भी दिया गया है। इस सम्बन्ध में मुखिया प्रतिनिनिधि देवलाल चौधरी के मोबाइल नंबर 8540078198 पर बात कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई,
लेकिन बात नहीं हो पाई । तत्कालीन पंचायत सचिव बनारसी राम का कहना है कि मुखिया ही बता सकते हैं कि कहां-कहां स्ट्रीट लाइट लगायी गयी है। इस संबंध में बीडीओ अशोक कुमार का पक्ष जानने के लिए उनके
सरकारी मोबाइल नंबर पर 9431818058 पर गुरुवार को 5:30 बजे कॉल की गई। लेकिन, उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। मैसेज करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला।