माताडीह व रघुनाथपुर गांव में चली गोलियां
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

गुरुवार की देर रात को धरहरा थाना क्षेत्र के माताडीह व रघुनाथपुर गांव में दो गुटों में गोलीबारी करने के बाद जमकर रोड़ेबाजी हुई। रोड़ेबाजी में एक महिला जख्मी हो गयी। इसके बाद गांव में व्याप्त
तनाव को... Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरFri, 13 March 2020 11:38 PM Share Follow Us on __ गुरुवार की देर रात को धरहरा थाना क्षेत्र के माताडीह व रघुनाथपुर गांव में दो गुटों में गोलीबारी करने
के बाद जमकर रोड़ेबाजी हुई। रोड़ेबाजी में एक महिला जख्मी हो गयी। इसके बाद गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए धरहरा थाना पुलिस रात्रि से गांव में तैनात है। मामले को शांत करने के लिए एसआई
नृपेंद्र कुमार सिंह दोनों गुटों के लोगों शांती बनाये जाने को लेकर पहल कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि 09 मार्च को रघुनाथपुर में एक युवक ने मोरका व टटिया जलाने के साथ ही प्याज के फसल को
बर्बाद कर दिया। इसी कारण दो गुटों के बीच तनाव गहराने पर गुरुवार की रात्रि में एक गुट के लोगो ने दूसरे गुट के घरों पर रोड़ेबाजी के साथ ही गोलीबारी शुरु कर दी। रात्रि में अचानक हुई गोलीबारी व
रोड़ेबाजी से अफरातफरी मच गई। इस दौरान एक गुट के लोगो ने करीब एक दर्जन गोलियां चलाई। हालांकि इस गोलीबारी में किसी के घायल होने की समाचार नही है। पत्थरबाजी मे बालेश्वर मंडल की पत्नी गंभीर रूप
से घायल हो गयी। राघनाथपुर निवासी ब्रह्मदेव मंडल के घर पर ताबड़तोड़ गोली चलाने के साथ ही दरवाजा खिड़की को भी उपद्रवियों ने तोड़ दिया। वही बरय मंडल, अरुण मंडल, जयहिंद मंडल के घर को लाठी, ईट, पत्थर
से क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि एक गुट दबंग लोग गांव की लड़की से छेड़खानी के साथ ही रास्ता भी रोक दिया जाता है। इसका विरोध करने पर अक्सर मारपीट की जाती है। इस घटना के बाद
रघुनाथपुर गांव में तनाव व्याप्त है। धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि तनाव को देखते हुए रघुनाथपुर गांव में पुलिसबल को तैनात किया गया है। उन्होंने गोलीबारी की घटना से इंकार करते
हुए बताया कि अभी तक किसी पक्ष ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन नहीं दिया है। पुलिस हर बिंदु की गहनता के साथ जांच कर रही है।