सदर अस्पताल में डीसी व एसपी ने लगवाया कोरोना टीका
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

पश्चिमी सिंहभूम में बुधवार से फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी कोविड-19 का टीका लगाना प्रारंभ... Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाWed, 3 Feb 2021 06:31 PM Share Follow Us on __ चाईबासा, संवाददाता पश्चिमी
सिंहभूम में बुधवार से फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी कोविड-19 का टीका लगाना प्रारंभ हुआ। इसके तहत चाईबासा सदर अस्पताल स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पर जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल, पुलिस अधीक्षक अजय
लिंडा, परियोजना निदेशक आईटीडीए सुनील कुमार, अपर उपायुक्त एजाज अनवर, सदर चाईबासा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमर कुमार पांडे, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सुधीर कुमार, पुलिस लाइन केंद्र के सार्जेंट
मेजर मंटू यादव सहित जिले के राजस्व एवं पुलिस विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने टीका लगवाया। टीकाकरण केंद्र पर सर्वप्रथम टीका लगवाने के लिए उपस्थित पदाधिकारियों का निबंधन किया गया। उसके बाद
टीका लगा कर सभी को 30 मिनट तक ऑब्जरवेशन रूम में निगरानी के लिए रखा गया। सभी को टीकाकरण प्रमाण पत्र भी उपलब्ध करवाया गया। टीकाकरण के बाद उपायुक्त ने बताया कि बुधवार से फ्रंटलाइन वर्कर्स को
भी कोविड-19 का टीका मिलना शुरू हुआ है और आने वाले दिनों में हमारे जितने भी फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं यथा पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, प्रखंड-अंचल कार्यालय में कार्यरत कर्मी, सीआरपीएफ के
पदाधिकारीकर्मी को वैक्सीन दिया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि जिले के लिए गर्व की बात है राज्य सरकार द्वारा जिले के मानकी-मुंडा को भी फ्रंट लाइन वर्कर्स की श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने जिले
के सभी मानकी मुंडा को बधाई देते हुए बताया कि सभी को टीका लगवाने के लिए डेटा संग्रह कर लिया गया है तथा जल्द ही इन्हें भी टीकाकरण अभियान में शामिल करते हुए टीका लगाया जाएगा। उपायुक्त ने बताया
कि जिले में राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग को मिलाकर अभी तक कुल 5 हजार पदाधिकारी एवं कर्मियों का नाम एप्लीकेशन में निबंधित किया गया है। अभी मानकी-मुंडा सहित 2 हजार व्यक्तियों का निबंधन किया
जाना है। उपायुक्त ने बताया कि वैक्सीन के प्रति जो फेक न्यूज़ चल रहा है या कुछ लोगों के बीच जो आशंका है इन सब से दूर रहे। क्योंकि इन्हीं फेक न्यूज़ एवं आशंकाओं को समाप्त करने के उद्देश्य से
जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारी टीका लगवा रहे हैं।