
Jac 12th arts topper: देव तिवारी झारखंड में रहे अव्वल, टॉप-10 में रहा छात्राओं का जलवा
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

JAC 12TH ARTS TOPPER: झारखंड बोर्ड के 12वीं कक्षा आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे आ गए हैं। इस बार राज्य में देव तिवारी टॉप किया है। JAC 12TH ARTS TOPPER: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 2025 की
12वीं कक्षा आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजों के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। इस साल राज्यभर के हजारों विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, लेकिन इन सबमें राजमहल के +2 जेके हाई स्कूल के छात्र
देव तिवारी ने बाजी मारी। देव ने 481 अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर प्रेरणा कुमारी रहीं, जिन्होंने 470 अंक प्राप्त किए। प्रेरणा आरएन +2 हाई स्कूल पदमा
की छात्रा हैं। तीसरा स्थान संयुक्त रूप से सुरज कुमार दास और कुमारी रितम्वरा को मिला है, दोनों ने 466 अंक हासिल किए। गौरतलब है कि इस साल की टॉप-10 लिस्ट में छात्राओं का दबदबा देखने को मिला।
अर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची की कई छात्राओं ने मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया, जिनमें अनन्या पाल, आयुषी कुमारी, तन्नू कुमारी और अभिया शर्मा जैसे नाम शामिल हैं। यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट 1. देव
तिवारी - 481 अंक, +2 जे.के. हाई स्कूल, राजमहल 2. प्रेरणा कुमारी - 470 अंक, आर एन +2 हाई स्कूल, पदमा 3. सुरज कुमार दास - 466 अंक, +2 जे.के. हाई स्कूल, राजमहल 3. कुमारी रितम्वरा - 466 अंक,
अपग्रेडेड +2 हाई स्कूल, कुम्हरलालो 4. श्रेया आनंद - 464 अंक, आर एन +2 हाई स्कूल, पदमा 5. अनन्या पाल - 463 अंक, अर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची यहां चेक करें JAC 12TH ARTS के परिणाम