Chhattisgarh: मैरिज ब्यूरो चलाने वाली का लूट कांड, पति की दूसरे से करा दी शादी, 7 लाख लूटे

Chhattisgarh: मैरिज ब्यूरो चलाने वाली का लूट कांड, पति की दूसरे से करा दी शादी, 7 लाख लूटे


Play all audios:


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला ने अपने पति की दूसरी महिला से शादी करा दी। हैरानी की बात यह कि पति ने नई दुल्हन के साथ करीब एक साल तक रहा वरन शारीरिक संबंध भी बनाए।


Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, रायपुरMon, 2 June 2025 09:21 PM Share Follow Us on __ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है। मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला ने


अपने ही पति की दूसरी युवती से शादी करवा दी। महिला ने युवती को पति की प्रोफाइल भेज कर उसे सरकारी टीचर बताया। युवती को रिश्ता पसंद आया और उसने युवक से शादी कर ली। शादी के बाद पीड़िता से लगभग 7


लाख रूपये लेकर आरोपी पति अपनी पहली पत्नी के साथ फरार हो गया था। मैरिज ब्यूरो की आड़ में अपने ही पति का सौदा कर लाखों की ठगी करने वाली सतनाम मैरिज ब्यूरो संचालिका समेत आरोपी पति को पुलिस ने


गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने 2 दिन के अंदर ठग दंपत्ति को ढूंढ निकला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण की रहने वाली युवती ने जुलाई


2024 में एक मैरिज ब्यूरो में शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इस मैरिज ब्यूरो को चित्रा चलाती थी। शुरू में कुछ प्रोफाइल दिखाने के बाद जब कोई लड़का पसंद नहीं आया तो चित्रा ने युवती को अपने


ही पति संजय चौधरी का प्रोफाइल भेज दिया। संजय को उसने सरकारी शिक्षक बता दिया। संजय की पहले से शादीशुदा होने की बात से अनजान युवती को लड़के का प्रोफाइल पसंद आ गया और गिरौधपुरी धाम में संजय और


युवती की शादी करा दी गई। शादी के बाद संजय अपनी नई नवेली पत्नी को हरियाणा के सिरसा ले गया, फिर दोनों बिलासपुर लौट आए और विनोबा नगर में किराए के मकान में रहने लगे। वहां उन्होंने ब्यूटी पार्लर


खोला, लेकिन असली ड्रामा तो इसके बाद शुरू हुआ। संजय ने बीमारी और अन्य निजी समस्याओं का हवाला देकर अपनी नई पत्नी से धीरे-धीरे 7 लाख रुपये ले लिए और उन पैसों से एक कार भी खरीद ली, लेकिन कुछ समय


बाद संजय अचानक गायब हो गया। पति के गायब होने से परेशान पत्नी ने तलाश शुरू की। महिला को पता चला कि चित्रा कोई और नहीं, बल्कि संजय की पत्नी है और दोनों ने मिलकर उसके साथ धोखा किया है। पूरे


मामले में चित्रा और उसके पति संजय ने मिलकर महिला के साथ न सिर्फ आर्थिक बल्कि भावनात्मक रूप से भी ठगी की है। आहत पत्नी ने बिलासपुर पुलिस से मामले की शिकायत की। शिकायत पर सकरी पुलिस ने चित्रा


और संजय के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में ये भी सामने आया कि चित्रा और संजय की लव मैरिज हुई थी और उनका एक बेटा भी है। पुलिस में दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


रिपोर्टर- संदीप दीवान