
रोहित को बचाने के लिए सूर्यकुमार यादव ने गंवाया अपना विकेट- video वायरल
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का खिताब मुंबई इंडियंस ने अपने नाम कर लिया है। 10 नवंबर को खेले गए फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस ने अपना खिताब बचाते हुए दिल्ली कैपिटल्स को पांच
विकेट से... Namita Shukla लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीWed, 11 Nov 2020 11:22 AM Share Follow Us on __ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का खिताब मुंबई इंडियंस ने अपने नाम कर लिया
है। 10 नवंबर को खेले गए फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस ने अपना खिताब बचाते हुए दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराया। कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की ओर से फाइनल मैच में 68 रनों की
पारी खेली, इस मैच में रोहित पचासा भी नहीं जड़ पाते अगर सूर्यकुमार यादव ने उनको आउट होने से न बचाया होता। रोहित शर्मा की गलती पर सूर्यकुमार यादव ने इस वजह से अपना विकेट गंवा दिया क्योंकि
कप्तान उस समय विकेट पर टिक चुके थे। 10.4 ओवर था और आर अश्विन गेंदबाजी कर रहे थे, तभी रोहित हल्के हाथ से गेंद खेल एक रन के लिए दौड़ पड़े, नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े सूर्यकुमार यादव इस रन के
लिए मना भी कर रहे थे, लेकिन रोहित नॉन स्ट्राइकर एंड तक पहुंच गए थे। फील्डर ने गेंद स्ट्राइकर एंड पर फेंकी तो सूर्यकुमार यादव अपनी क्रीज से बाहर निकल गए और इस तरह वह खुद आउट हो गए और कप्तान
को जीवनदान देकर पवेलियन लौट गए। सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंद पर 19 रन बनाए और मुंबई इंडियंस ने 90 रनों पर दूसरा विकेट गंवाया। रोहित को भी पता था कि उनकी गलती की वजह से सूर्यकुमार यादव आउट हुए,
तो वह खुद भी जमीन पर बैठ गए। रोहित ने 51 गेंद पर 68 रनों की पारी खेली और मुंबई इंडियंस की जीत सुनिश्चित की। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 156 रन बनाए और जवाब में मुंबई इंडियंस
ने 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 157 रन बनाकर पांचवीं बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया।