अभिषेक कुमार को इंस्टा से अनफॉलो करने पर क्या बोलीं मन्नारा चोपड़ा?

अभिषेक कुमार को इंस्टा से अनफॉलो करने पर क्या बोलीं मन्नारा चोपड़ा?


Play all audios:


बिग बॉस 17 में नजर आए अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। अब मन्नारा चोपड़ा ने दोस्त अभिषेक को अनफॉलो करने पर कमेंट किया है। Harshita Pandey लाइव


हिन्दुस्तानWed, 21 May 2025 08:43 PM Share Follow Us on __ बिग बॉस 17 में मन्नारा चोपड़ा और अभिषेक कुमार नजर आए थे। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया यूजर्स ने नोटिस


किया कि दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। लोगों को लग रहा है कि दोनों की दोस्ती में दरार आ गई है। अब एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा ने अभिषेक को इंस्टा से अनफॉलो करने के बारे


में बताया है। उन्होंने कहा कि इसका कोई खास कारण नहीं है।  क्या बोलीं मन्नारा चोपड़ा? मन्नारा चोपड़ा और अभिषेक बिग बॉस के बाद लाफ्टर शेफ्स के सीजन 2 में साथ नजर आए थे। इसके बाद मन्नारा ने


दूसरे कमिटमेंट की वजह से शो को बीच में छोड़ दिया। अब पिंकविला से खास बातचीत में मन्नारा ने कहा कि अभिषेक को अनफॉलो करने का कोई खास कारण नहीं है।  क्या बोले थे अभिषेक कुमार? बता दें, इंडिया


फोर्म्स से बातचीत के दौरान कुछ दिन पहले अभिषेक ने भी इस बारे में कमेंट करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था, "मैं इसपर कोई कमेंट नहीं करना चाहूंगा।" बिग बॉस 17 में अभिषेक


कुमार और मन्नारा की दोस्ती देखने को मिली थी। इसके बाद दोनों के एक म्यूजिक वीडियो में साथ देखा गया था। इसके बाद मन्नारा और अभिषेक लाफ्टर शेफ्स के सीजन 2 में साथ नजर आए। अभिषेक कुमार अभी भी


लाफ्टर शेफ्स के सीजन 2 का हिस्सा हैं।