आदित्यपुर से सीएम ने किया श्रम शक्ति योजना का आगाज

आदित्यपुर से सीएम ने किया श्रम शक्ति योजना का आगाज


Play all audios:


मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि वे टाटा स्टील में मजदूरी करते थे। अब जनता ने सूबे के विकास की जिम्मेदारी दी है। इस काम को डबल इंजन की सरकार कर रही है। बुधवार को श्रम विभाग की ओर से आदित्यपुर


के... Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरThu, 26 Sep 2019 07:04 PM Share Follow Us on __ मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि वे टाटा स्टील में मजदूरी करते थे। अब जनता ने सूबे के विकास की जिम्मेदारी


दी है। इस काम को डबल इंजन की सरकार कर रही है। बुधवार को श्रम विभाग की ओर से आदित्यपुर के फुटबॉल मैदान में आयोजित श्रम शक्ति अभियान के उद्घाटन समारोह में श्रमिकों को संबोधित करते हुए सीएम ने


कहा कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की कोई ट्रेड यूनियन नहीं है, इसलिए उनकी आवाज सरकार बनेगी। असंगठित व निर्माण कार्य में जुटे श्रमिकों को केंद्र और राज्य सरकार से मिलनेवाली लाभकारी योजनाओं के


लिए निबंधन व जागरूकता को लेकर आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि श्रमिक देश और राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर रहे हैं। असंगठित क्षेत्र के श्रमिक श्रमयोगी हैं। राज्य के सभी कारखानों को


नोटिस देकर 25 सितंबर से 2 अक्तूबर तक असंगठित मजदूरों का निबंधन कैंप लगाकर कराना है। जो कारखाना इसपर ध्यान न दें, उनके यहां छापेमारी की जाए। रियल एस्टेट में मजदूरों का रजिस्ट्रेशन हो।


उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय की कल्पना की थी, जिसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार पूरा कर रही है। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की पांचों


योजनाओं का जिक्र किया। कार्यक्रम में सांसद विद्युतवरण महतो, विधायक साधुचरण महतो, श्रम नियोजन व प्रशिक्षण विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, उपायुक्त ए दोड्डे, एसपी कार्तिक एस, मेयर विनोद


श्रीवास्तव, डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव मौजूद थे।