लखबीर सिंह लक्खा के भक्ति गीतों पर रातभर झूमे श्रोता
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

शहर के यज्ञ मैदान में शनिवार की रात भक्ति और श्रद्धा से सरोबार रही। मां चंचला भक्त मंडली की ओर से आयोजित पंजाब के मशहूर गायक लखबीर सिंह लक्खा ने यहां हुए देवी जागरण में भक्ति संगीत की गंगा
बहाई। इससे... हिन्दुस्तान टीम जामताड़ाMon, 15 July 2019 02:08 AM Share Follow Us on __ शहर के यज्ञ मैदान में शनिवार की रात भक्ति और श्रद्धा से सरोबार रही। मां चंचला भक्त मंडली की ओर से आयोजित
पंजाब के मशहूर गायक लखबीर सिंह लक्खा ने यहां हुए देवी जागरण में भक्ति संगीत की गंगा बहाई। इससे पूर्व उपायुक्त डॉ जटाशंकर चौधरी, पुलिस अधीक्षक अंशुमन कुमार, पूर्व विधायक विष्णु प्रसाद भैया,
भाजपा नेता तरुण कुमार गुप्ता, नित्य गोपाल सिंह सहित सदस्यों ने जागरण कार्यक्रम का उदघाटन दीप जलाकर किया। वहीं आयोजक समिति ने कालाकारों को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। लखबीर सिंह लक्खा के
सुरों का जादू और उनके मुखाबिंदु से मां की महिमा का गान सुनने के लिए शाम से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई। रात करीब नौ बजे मां की स्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद चलो बुलावा आया है,
माता ने बुलाया है.., शेर पे सवार होके आजा शेरावाली.., प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी.. ,मॉ के द्वारे भक्त पुकारे..., जैसे भक्ति गीतों से श्रद्धालु भावविह्वल हो उठे। वहीं अन्य कालाकरों ने भी
एक से बढ़कर एक देवी गीत भजन की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के पूर्व मोहन मंडल, संजय परशुरामका, भूपेश गुप्ता, अनूप राय, मनोज बजाज सहित अन्य ने माता के जोत को लेकर
चंचला मंदिर से शहर का भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। मौके पर प्रदीप भैया, सुभाष मिर्धा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।