माओवादी अभिजीत यादव की 80 लाख रुपए की संपत्ति होगी जब्त

माओवादी अभिजीत यादव की 80 लाख रुपए की संपत्ति होगी जब्त


Play all audios:


दस लाख के इनामों माओवादी कमांडर अभिजीत यादव का 80 लाख की सम्पति को यूएपीए के तहत जब्त किया जाएगा। मामले में पलामू पुलिस ने एक प्रस्ताव तैयार कर पुलिस मुख्यालय को भेजा है। पलामू पुलिस की एक


विशेष टीम... हिन्दुस्तान टीम पलामूTue, 20 Feb 2018 01:15 PM Share Follow Us on __ दस लाख के इनामों माओवादी कमांडर अभिजीत यादव का 80 लाख की सम्पति को यूएपीए के तहत जब्त किया जाएगा। मामले में


पलामू पुलिस ने एक प्रस्ताव तैयार कर पुलिस मुख्यालय को भेजा है। पलामू पुलिस की एक विशेष टीम ने अभिजीत यादव के सम्पति का आकलन किया है। जांच के दौरान अभिजीत यादव की मेदिनीनगर, हरिहरगंज और


छतरपुर में कई जमीन के प्लाट चिह्नित किया गया है। मेदिनीनगर के बैरिया और निमियां के इलाके में तीन प्लाट है। एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि अभिजीत यादव का हरिहरगंज के इलाके में जमीन का एक और


प्लाट चिह्नित किया गया है, जिसका आकलन कर एक साथ जब्त करने के लिए पुलिस मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। पुलिस अभिजीत और उसके रिश्तेदारों के बैंक खातों को भी जांच कर रही है। अभिजीत यादव


छतरपुर के इलाके का रहने वाला है और माओवादियों के मध्य जोन के उतरी सब-जोन का कमांडर है। अभिजीत से सभी सम्पति को पिछले चार से पांच वर्षो में अर्जित किया है। अभिजीत झारखंड बिहार सीमावर्ती इलाके


में सक्रीय है। उस पर पलामू में दो दर्जन से अधिक बड़े नक्सल हमले का आरोप है। अभिजीत पर बिहार के गया और औरंगाबाद में भी कई मामले दर्ज है। पलामू पुलिस इससे दस लाख के इनामी माओवादी कुंदन यादव की


सम्पति को जब्त किया था। पलामू पुलिस कुख्यात माओवादी राकेश भुइयां, दीपक यादव, विमल समेत कई नक्सलियों की सम्पति का आकलन कर रहा है।