
नोएडा में मिले 45 नए कोविड मरीज, कुल संख्या हुई 107; देशभर से सामने आ चुके 4 हजार मामले
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

यहां भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक नोएडा में 45 नए कोविड मरीज मिले हैं। इस तरह कुल संक्रंमित मरीजों की संख्या बढ़कर 107 हो गई है। इन मरीजों में
54-54 पुरुष और महिलाएं हैं। Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नोएडाTue, 3 June 2025 05:36 PM Share Follow Us on __ देशभर में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या बढ़ रही है। अब तक 4 हजार से
अधिक मामले सामने आ चुके हैं। राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा का भी हाल बेहाल है। यहां भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक नोएडा में 45 नए कोविड मरीज मिले हैं।
इस तरह कुल संक्रंमित मरीजों की संख्या बढ़कर 107 हो गई है। इन मरीजों में 54-54 पुरुष और महिलाएं हैं। दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम की बात करें तो स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक रविवार
को गुरुग्राम में चार और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इस तरह तब तक कोविड के कुल मामलों में 23 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिनमें से 12 सक्रिय मामले थे।
अधिकारियों ने बताया कि इन सभी लोगों में हल्के लक्षण हैं और इन्हें घर पर ही पृथक रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को 97 नमूने लिए गए हैं। इस साल जनवरी के बाद से देश में कोविड-19
से अब तक 37 लोगों के मरने की सूचना है। देश में 22 मई को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 257 थी और 31 मई तक यह संख्या बढ़कर 3,395 हो गई और इसके बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,026 हो गई।
वर्तमान में केरल में 1,446 उपचाराधीन मरीज हैं जो देश में सबसे अधिक है। इसके बाद महाराष्ट्र में 494, गुजरात में 397 और दिल्ली 393 उपचाराधीन मरीज हैं। आधिकारिक सूत्रों ने 31 मई को बताया था कि
भारत में कोविड-19 की स्थिति की करीब से निगरानी की जा रही है। मंत्रालय ने जोर दिया कि संक्रमण की गंभीरता कम है और अधिकतर मरीज घर पर पृथक-वास में इलाज करा रहे हैं तथा चिंता की कोई बात नहीं है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने सोमवार को कहा कि पश्चिम और दक्षिण भारत में वायरस के नमूनों के जीनोम अनुक्रमण से पता चला है कि वर्तमान में वायरस के जिस
स्वरूप के कारण मामलों में वृद्धि हुई है वह गंभीर नहीं है तथा यह वायरस के ‘ओमीक्रोन’ का नया स्वरूप है।