
दिल्ली में बेटे ने किया मां के लिव-इन पार्टनर का बेरहम मर्डर, शराब पिलाकर चाकू से गोद डाला
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक शख्स ने अपनी मां के लिव-इन पार्टनर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने हत्या के अगले दिन दोनों
फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। हिन्दुस्तानSat, 31 May 2025 05:59 AM Share Follow Us on __ दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक शख्स ने अपनी मां के
लिव-इन पार्टनर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने हत्या के अगले दिन दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस
अधिकारी ने बताया कि 23 वर्षीय गौरव नबी करीम इलाके में रहता है। उसके पिता की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद आरोपी की मां रजनी (परिवर्तित नाम) धर्मेंद्र के साथ सदर बाजार इलाके
में लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। हालांकि, दोनों ने सभी को शादी करने के बारे में बताया था। धर्मेंद्र पर पहले से हत्या का मुकदमा चल रहा है। बताया जाता है कि धर्मेंद्र अक्सर रजनी की पिटाई करता
था, जिसकी गौरव को जानकारी थी। बुधवार रात गौरव अपने दोस्त ललित के साथ धर्मेंद्र के घर पहुंचा। इस दौरान रजनी कहीं गई हुई थी। तीनों ने वहीं पर शराब पी। शराब के नशे में धर्मेंद्र रजनी के बारे
में अपशब्द कहने लगा। इस पर गौरव और ललित ने चाकू से वारकर धर्मेंद्र की हत्या कर दी और फरार हो गए। रात करीब 11 बजे पड़ोसियों ने कमरे से खून बहता देखकर पुलिस को कॉल कर इसकी सूचना दी। एसआई तरुण
यादव और कॉन्स्टेबल सतीश मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान धर्मेंद्र के तौर पर हुई। पुलिस ने हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया। एसएचओ सहदेव तोमर की देखरख में इंस्पेक्टर बीएल मीना की टीम ने
सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर गुरुवार दोपहर को दोनों दबोच लिया। विवाद में युवक पर ताबड़तोड़ वार किए वहीं, दिल्ली के भजनपुरा इलाके में मामूली कहासुनी में आरोपियों ने एक युवक
को चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़ित को धमकी देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बुधवार को घायल 19
वर्षीय अमन के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भजनपुरा निवासी अमन ने बताया कि 27 मई की शाम करीब 7 बजे वह नूर-ए-इलाही पेट्रोल पंप के पास खड़ा था। अमन ने फाजी से कुछ रुपये उधार दिए थे।
फाजी कॉलर पकड़ कर रुपये मांगने लगा। पीड़ित धक्का देकर भागने लगा तो आरोपी के दो साथियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद एक आरोपी ने चाकू से पीड़ित के पेट पर हमला कर दिया। आरोपी वारदात के बाद
पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।