डांट से क्षुब्ध पुत्री कुएं में कूदी, पिता की मौत

डांट से क्षुब्ध पुत्री कुएं में कूदी, पिता की मौत


Play all audios:


Hindi NewsIndia Newsडांट से क्षुब्ध पुत्री कुएं में कूदी, पिता की मौत जहानागंज। हिन्दुस्तान संवाद महुआ मुरारपुर गांव में शुक्रवार को सुबह पिता की डांट से क्षुब्ध पुत्री ने समीप के कुएं में


छलांग लगा दी। बचाने के चक्कर में पिता भी छलांग लगा दिया। ग्रामीणों ने मशक्कत... Admin Fri, 29 Nov 2013 11:05 PM Share Follow Us on __ जहानागंज। हिन्दुस्तान संवाद महुआ मुरारपुर गांव में


शुक्रवार को सुबह पिता की डांट से क्षुब्ध पुत्री ने समीप के कुएं में छलांग लगा दी। बचाने के चक्कर में पिता भी छलांग लगा दिया। ग्रामीणों ने मशक्कत कर दोनों को बाहर निकाला। पिता की मौत हो गई थी


जबकि पुत्री गंभीर थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। जहानागंज थाने के महुआ मुरारपुर गांव निवासी सतनू यादव (45) पुत्र स्व.रामलगन यादव घर पर ही रह कर खेतीबारी काम करता था। शुक्रवार


को सुबह किसी बात को लेकर उसने बीए भाग एक में पढ़ने वाली अपनी बड़ी पुत्री संध्या को डांट फटकार दिया था। इसी से संध्या क्षुब्ध होकर गांव के किनारे स्थित कुएं में जाने देने की बात कह कर दौड़ पड़ी।


उसके पीछे सतनू यादव भी दौड़ गया। संध्या कुएं में कूदा तो उसका पिता भी रोकने के चक्कर में कूद गया। उधर घटना को लेकर सकते में आए ग्रामीण आनन-फानन में रस्सी लेकर कुआं पर पहुंच गए। लोग रस्सी के


सहारे नीचे उतर कर एक-एक कर पिता-पुत्री को बाहर निकाले। लेकिन तब तक सतनू की सांस टूट चुकी थी। संध्या को गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। घटना के


बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा था। सतनू के एक और पुत्री मंध्या भी है।