आईएसएल की बोलियों का आकलन करेगा पैनल

आईएसएल की बोलियों का आकलन करेगा पैनल


Play all audios:


इंडियन सुपर लीग की फ्रेंचाइजियों के लिए लगाई गई बोलियों की सात सदस्यीय हाई प्रोफाइल पैनल समीक्षा करेगा। यह पैनल कल शाम तक दस्तावेजों का आकलन करेगा जिसके बाद रविवार को औपचारिक घोषणा की...


Admin Fri, 11 April 2014 01:21 PM Share Follow Us on __ इंडियन सुपर लीग की फ्रेंचाइजियों के लिए लगाई गई बोलियों की सात सदस्यीय हाई प्रोफाइल पैनल समीक्षा करेगा। यह पैनल कल शाम तक दस्तावेजों


का आकलन करेगा जिसके बाद रविवार को औपचारिक घोषणा की जाएगी।      सूत्रों के मुताबिक पैनल में विभिन्न क्षेत्रों जैसे खेल, कानून, वित्त और कॉरपोरेट संचालन विशेषज्ञ के जाने माने लोग शामिल है। यह


पैनल शुक्रवार शाम मुंबई में बैठक करेगा। एक सूत्र ने कहा कि सात सदस्यीय हाई प्रोफाइल पैनल आज शाम बैठक करेगा और बोली दस्तावेजों के दूसरे और अंतिम सेट का आकलन करेगा।      उन्होंने कहा कि इस


प्रक्रिया के शनिवार शाम तक पूरा होने जाने की उम्मीद है और इंडिया सुपर लीग के प्रमोटर आईएमजी रिलायंस के अधिकारियों के आठ विजेताओं की रविवार को घोषणा करने की उम्मीद है।      दिग्गज क्रिकेटर,


बॉलीवुड सितारे और कॉरपोरेट घराने टीमों को खरीदने की दौड़ में शामिल हैं। नौ शहर बेंगलूरू, चेन्नई, दिल्ली, गोवा, कोच्चि, गुवाहाटी, कोलकाता, मुंबई और पुणे फ्रेंचाइजी बनने की दौड़ में शामिल हैं


जिसमें से आठ का चयन किया जाएगा।