
अमरोहा से जल्द शुरू होगी उत्तराखंड के लिए बस सेवा
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

AMROHA NEWS - इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। क्योंकि डिपो से 10 से 15 बसें प्रतिदिन उत्तराखंड के लिए संचालिइससे यात्रियों को राहत मिलेगी। क्योंकि डिपो से 10 से 15 बसें प्रतिदिन उत्तराखंड के
लिए... Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाSat, 26 Sep 2020 05:50 PM Share Follow Us on __ अमरोहा से जल्द शुरू होगी उत्तराखंड के लिए बस सेवा अमरोहा से 10 से 15 बसे होती थी संचालित बस संचालन पर रोक
के चलते यात्री परेशान अमरोहा। निज संवाददाता अमरोहा से जल्द ही उत्तराखंड के लिए रोडवेज बस सेवा बहाल होने वाली है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। क्योंकि डिपो से 10 से 15 बसें प्रतिदिन
उत्तराखंड के लिए संचालित होती थी। काफी संख्या में यात्री उत्तराखंड जाते हैं। बीते 23 मार्च को कोरोना संक्रमण के लॉकडाउन के चलते बसों के संचालन पर रोक लगा दी गई थी। एक जून से प्रदेश की सीमा
के अंदर ही बसों का संचालन शुरू हुआ था। इससे यात्रियों को राहत मिली थी। कुछ दिनों पहले ही उत्तराखंड को छोड़ कर गैर राज्यों के लिए बस संचालन की अनुमति मिल चुकी है। अब जल्द ही उत्तराखंड के लिए
बस सेवा शुरू होने वाली है। इससे जिले के यात्रियों को राहत मिलेगी। क्योंकि अमरोहा डिपो से प्रतिदिन दस से पंद्रह बस उत्तराखंड के लिए संचालित होती थी। इसमें काफी लोग हरिद्वार, देहरादून, बिजनौर
आदि दूर स्थानों के लिए प्रतिदिन सफर करते थे। बस संचालन पर रोक के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एआरएम आरके जौहरी ने बताया कि उत्तराखंड के लिए बस संचालन की अनुमति मिलने की
सूचनाएं तो मिल रही हैं। लेकिन लिखित में कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। उम्मीद है जल्द ही उत्तराखंड के लिए बस सेवा शुरू हो सकेगी।