बदायूं में बंद रहेगा सब कुछ, नहीं खुलेंगे आफिस
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

BADAUN NEWS - महामारी के दौर में सरकार के निर्णय के बाद जिला प्रशासन ने कुछ छूट दी। मगर देररात छूट पर फिर से ताला लग... महामारी के दौर में सरकार के निर्णय के बाद जिला प्रशासन ने कुछ छूट दी।
मगर देररात छूट पर फिर से ताला लग गया। डीएम ने जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन में ग्रामीण क्षेत्रों में छूट व शहर में आफिस खोलने के आदेश को वापस ले लिया। जिसमें कृषि
कार्य, औद्योगिक प्रतिष्ठान, मैंथा फैक्ट्रियां जो कृषि कार्य में शामिल किए थे, सभी के आदेश निरस्त कर दिए हैं। अब फिर से जिले में कड़ाई के साथ पालन किया जाएगा।रविवार की शाम को डीएम कुमार
प्रशांत व एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने सरकार के आदेश के बाद पत्रकारें को जानकारी दी थी, जिसमें 20 अप्रैल से मिलने वाली छूट कुछ क्षेत्रों में दी थी। जिस पर देर रात जिले में कोरोना संक्रमितों
की रिपोर्ट आने के बाद अपना आदेश वापस ले लिया, कामकाज को लेकर जो छूट देने के लिए आदेश दिए गए थे, वह सभी आदेश निरस्त कर दिए हैं और देररात जिले में लॉकडाउन कड़ाई के साथ पालन कराने का आदेश दे
दिया है। बतादें कि डीएम ने वैसे तीन मई तक इन शर्तों के साथ जिले की कुछ सेवाओं को खोलने की छूट दी थी। कि जिला मुख्यालय पर तो हॉटस्पॉट बनने की वजह से छूट नहीं रहती। मगर देहात क्षेत्र में लोगों
को छूट दी गई है। शहर में होटल, बस, रेल, ढाबा, सिनेमा, होटल, जिम पूरी तरह से बंद रहते और किसानों को कृषि कार्य के लिए अनुमति दी थी। इसके अलावा देहात क्षेत्र में मैंथा प्लांट, खनन, ईंट
उद्योग, औद्योगिक कार्यों को छूट दी गई। जिस पर अब फिर से रोक लग गई है। अब फिर पहले की तरह लॉकडॉउन रहेगा।