तालाब में मिला घर से लापता युवक का शव
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

BALIA NEWS - घर से लापता युवक का शव चौबीस घंटे बाद तालाब से बरामद हुआ। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस छानबीन में जुटी... Newswrap
हिन्दुस्तान, बलियाTue, 18 Aug 2020 03:15 AM Share Follow Us on __ घर से लापता युवक का शव चौबीस घंटे बाद तालाब से बरामद हुआ। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिये
भेज दिया। पुलिस छानबीन में जुटी है। स्थानीय थाना क्षेत्र के पचरुखा निवासी 35 वर्षीय श्रीनाथ राजभर रविवार की सुबह संदिग्ध रुप से लापता हो गया। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन करने
लगे। हालांकि उसका सुराग नहीं लग सका। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह पड़ोस के कुछ लोगों की नजर गांव में स्थित तालाब में उतराये युवक के शव पर पड़ी तो कोहराम मच गया। यह बात जंगल के आग की तरह
गांव में फैल गयी, जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी। कुछ लोगों ने इस मामले से पुलिस को अवगत कराया। जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस ने पानी से शव को बाहर निकलवाया तथा पंचायतनामा कर
पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतक श्रीनाथ छह भाईयों में पांचवें नम्बर पर था। उसकी मौत के बाद पिता छोटक, मां गऊदी, पत्नी झुन्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। उस तीन बच्चें हैं जिनमें 10
वर्षीय पुत्री सुनीता, सात साल का बेटा टिंकू व पांच वर्षीय पिंटू शामिल हैं।