बिजनौर में परेशानियों के साथ लॉकडाउन-3 में मिली कईं राहत
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

BIJNOR NEWS - लॉकडाउन-3 पूरा हुआ। इस दौरान परेशानियों का पहले से कम सामना करना पड़ा और राहत मिलती भी दिखाई दी। ऑनलाइन शिक्षा ने घर पर खाली बैठे विद्यार्थियों की राह आसान की तो शर्तों के साथ
एकल दुकानें भी खुलनी... Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरSun, 17 May 2020 10:35 PM Share Follow Us on __ लॉकडाउन-3 पूरा हुआ। इस दौरान परेशानियों का पहले से कम सामना करना पड़ा और राहत मिलती भी
दिखाई दी। ऑनलाइन शिक्षा ने घर पर खाली बैठे विद्यार्थियों की राह आसान की तो शर्तों के साथ एकल दुकानें भी खुलनी शुरू हो गयी। कुछ उद्योग भी शुरू करने से रोजगार पर छाया संकट भी कम होने के आसार
नजर आने लगे हैं। मोटे तौर पर हॉटस्पॉट चांदपुर, नजीबाबाद व बिजनौर के चाहशीरी में रह गए हैं। इनमें भी बिजनौर का हॉटस्पॉट मंगलवार को खोल दिया जाएगा। 32 लोग ठीक होने के बाद 10 एक्टिव केस रह
गए।शुरू में ऐसे लोगों की कमी नहीं थी जो लोग मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग रखने को कहने पर पुलिस या प्रशासन के लोगों को इस निगाह से देखते थे, कि उनके साथ ये जबरदस्ती की जा रही है। सरकार को
मास्क पहनना अनिवार्य करने का नियम तक बनाना पड़ा। लॉकडाउन-3 में लोगों ने यह भी समझ लिया, कि यह खुद उनके व उनके परिवार के लिए जरूरी है। शहरों से ज्यादा लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग के पालन में
देहात बाजी मारता नजर आा। दूसरे लॉकडाउन से शुरू हुई सरकारी व निजी स्कूलों मेंऑनलाइन शिक्षा लॉकडाउन-3 में परवान चढ़ी। हॉटस्पॉट इलाकों को छोड़कर आम जनता के लिए जरूरत की काफी दुकानों को एकल
व्यवस्था के तहत खोले जाने से राहत मिली है। कुछ उद्योगों को शर्तों के साथ खोले जाने से थोड़ा ही सही, लेकिन रोजगार पर छाया अंधेरा कुछ छंटता नजर आने लगा। जनपद में अब तक कोरोना संक्रमण के 43
मामले पाए गए। इनमें 32 ठीक होकर अपने घरों को लौट गए। दुर्भाग्यवश चांदपुर के एक संक्रमित चिकित्सक की मृत्यु जरूर हुई। अब 10 एक्टिव केस हैं, जिनके भी शीघ्र ठीक होने की पूरी आशा है।