
Up weather: यूपी में फिर बढ़ने लगी गर्मी, लू का अहसास, बुधवार को बारिश के आसार
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

Hindi NewsUP NewsUP Weather Report Today IMD Forecast Rains on wednesday Loo heatwave temperature rise सुबह की शुरुआत उमस भरी गर्मी से हुई। इसके बाद हवा की दिशा बदल गई। तेज उत्तर पश्चिमी
हवाएं चलने लगीं। यूपी के कई शहरों में लंबे समय के बाद लू का अहसास हुआ। शाम को फिर से तेज हवाएं चलने लगीं। गर्मी से मामूली राहत मिल गई। Srishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊSun, 1 June 2025
08:42 AM Share Follow Us on __ सुबह की शुरुआत उमस भरी गर्मी से हुई। इसके बाद हवा की दिशा बदल गई। तेज उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने लगीं। यूपी के कई शहरों में लंबे समय के बाद लू का अहसास हुआ। शाम
को फिर से तेज हवाएं चलने लगीं। गर्मी से मामूली राहत मिल गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से बुधवार तक प्रदेश के कुछ जिलों में आंधी-पानी की संभावना है। पिछले एक सप्ताह से लगातार पूर्वी हवाएं
जोर पकड़े हुए हैं। यह हवाएं अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी लाती हैं। यदि तापमान भी चढ़ने लगे तो उमस बढ़ने लगती है। शनिवार सुबह नमी का प्रतिशत अधिक होने के कारण उमस शुरू हो गई। पर जैसे ही
उत्तरी पश्चिमी हवाएं तेज हो गईं तो नमी कम हो गई और लू का अहसास शुरू हो गया। तापमान 40 के नजदीक पहुंचा सीएसए के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 39.9 से 39.3 डिग्री सेल्सियस हो गया।
यह सामान्य से कम है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से काफी नीचे आ गया। ये भी पढ़ें:भाई ने हत्या कर बहन को आंगन में दफनाया, ढाई फीट गड्ढे में मिला चार फीट का शव कम गरम रही मई, जून पर भी असर मई
पिछले वर्षों के मुकाबले ठंडी रही। सीएसए के अनुसार केवल सात दिवस ऐसे रहे हैं जब तापमान 40 या इससे अधिक गया है। आमतौर पर मई का मौसम इतना नरम नहीं रहता है। मई में पूर्वी हवाएं कम चलती हैं लेकिन
इस बार पूर्वी हवाएं खूब चलीं। अभी अनिश्चित रहेगा मौसम, आंधी-पानी संभव मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि जून का पहला सप्ताह मानसून के समय से आना या न आना तय करेगा। यदि उत्तर पश्चिमी हवाएं चलती रहीं
तो मानसून ठहर सकता है। यदि पूर्वी हवाएं चलीं तो मानसून समय पर या इससे पहले आ सकता है। जून के प्रथम सप्ताह में प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में रविवार से पांच दिनों तक आंधी-पानी का दौर जारी
रहेगा। मौसम में बदलाव होगा लेकिन इस दौरान सिस्टम में बदलाव से यहां भी आंधी-पानी संभव है। विशेषकर 03 और 04 जून को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।