
War first look poster : पहले पोस्टर में hrithik और tiger ने तानी बंदूक
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

WAR FIRST LOOK POSTER में HRITHIK और TIGER के साथ VAANI KAPOOR को भी देखा जा सकता है, रिलीज डेट भी साफ दिख रही है। By SUDEEP MISHRA Edited By: SUDEEP MISHRA Publish Date: Mon, 12 Aug 2019
11:05:12 AM (IST) Updated Date: Mon, 12 Aug 2019 11:21:40 AM (IST) WAR First Look Poster : सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही टाइगर श्रॉफ और रितिक रोशन की एक्शन थ्रिलर WAR का फर्स्ट लुक
पोस्टर जारी हुआ है। इसमें रितिक और टाइगर को बंदूक ताने देखा जा सकता है। फोर्ड मस्टैंग जैसी दो कारें भी इस पोस्टर में खासी जगह ले रही हैं। 2 अक्टूबर की तारीख एक बार फिर याद दिलाई गई है, जो इस
फिल्म की रिलीज डेट है। डेढ़ महीना इसकी रिलीज में शेष है, अब इसका प्रचार जोर पकड़ेगा। बता दें कि लगभग महीनाभर पहले यानी 15 जुलाई को इसका टीजर जारी किया गया था और इस अनाम फिल्म को नाम भी दिया
गया था। 'वॉर' का टीजर कमाल का है और 'बैंग बैंग' की याद दिलाता है। इसमें टाइगर श्रॉफ और रितिक रोशन दोनों ही जोर आजमाइश करते दिख रहे हैं। [embedded content] जबरदस्त चर्चा
थी कि रितिक रोशन इसमें टाइगर श्रॉफ के गुरु के भूमिका में होंगे, लेकिन टीजर बता रहा है कि दोनों आमने-सामने हैं। इसमें 'बेफिक्रे' वाली हीरोइन वाणी कपूर भी हैं। इस एक्शन फिल्म को
यशराज बैनर बना रहा है। इसमें इंटरनेशनल स्तर का एक्शन है जिसकी झलक टीजर में दिख रही है। टीजर रिलीज पर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने कहा था 'टाइगर और रितिक के बीच कई कमाल के सीन देखने को
मिलेंगे। इसके नाम से काफी कुछ स्पष्ट हो भी जाता है, नाम की तरह ही यह फिल्म भव्य है। एक्शन का स्तर इस कदर ऊंचा है कि यह किसी भी देश के लोगों को प्रभावित करेगा। ' बता दें कि इस फिल्म को
बॉक्स ऑफ़िस पर कमाई का अच्छा मौका मिल सकता है क्योंकि इस साल गांधी जयंति पर पांच दिनों का वीकेंड है। रितिक रोशन 12 साल बाद यशराज बैनर में वापसी कर रहे हैं। रितिक रोशन ने ऐश्वर्या राय के साथ
साल 2006 में फिल्म 'धूम 2' में काम किया था। रितिक की हालिया रिलीज 'सुपर 30' थी जिसने 140 करोड़ से ज्यादा कमाई की।