
महू : लापरवाही दे रही संक्रमण को न्योता
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

तहसील में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैलने लगा है जिसका मुख्य कारण आम नागरिकों की लापरवाही है। जो न तो मास्क का उपयोग कर रहे हैं और न ही शारीरिक दूरी नियम का पालन कर रहे हैं। पांच
दिनों से प्रतिदिन दस-दस नए संक्रमित मिल रहे हैं, ऐसे में अब प्रशासनिक सख्ती की जरूरत नजर आ रही है। By NAI DUNIA NEWS NETWORK Edited By: NAI DUNIA NEWS NETWORK Publish Date: Wed, 17 Mar 2021
12:26:04 AM (IST) Updated Date: Wed, 17 Mar 2021 12:26:04 AM (IST) महू। तहसील में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैलने लगा है जिसका मुख्य कारण आम नागरिकों की लापरवाही है। जो न तो मास्क का
उपयोग कर रहे हैं और न ही शारीरिक दूरी नियम का पालन कर रहे हैं। पांच दिनों से प्रतिदिन दस-दस नए संक्रमित मिल रहे हैं, ऐसे में अब प्रशासनिक सख्ती की जरूरत नजर आ रही है। गत माह प्रशासन की
सख्ती और आम नागरिकों की जागरूकता के कारण संक्रमण पर काफी हद तक काबू पाया जा सका था। यही कारण था कि तहसील में संक्रमितों की संख्या में कमी आई, लेकिन अब एक बार फिर संक्रमण तेजी से फैलने लगा
है। अब स्थिति यह हो गई कि पांच दिनों से प्रतिदिन दस-दस नए संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं दो दिन पहले तक तहसील के अलग-अलग क्षेत्रों में चार संक्रमितों की मृत्यु हुई, लेकिन शासकीय रिकार्ड में
मात्र एक की मौत होना दर्ज किया गया। अब नागरिकों ने मास्क का उपयोग करना बंद कर दिया है। कुछ तो मास्क मुंह पर लगाने के बजाए गले में डाल कर घूम रहे हैं। यही नहीं कुछ पालक तो बच्चों को भी बेवजह
बाजार लाने से नहीं चूक रहे हैं। दुकान में ग्राहक लापरवाही से खड़े नजर आ रहे हैं। दुकान संचालकों ने दिखाने के लिए जरूर प्लास्टिक का पर्दा लगा रखा है लेकिन ग्राहकों के लिए कोई नियम नहीं है।
प्रशासन सिर्फ समझाइश दे रहा है नागरिकों की लापरवाही के कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है लेकिन स्थानीय प्रशासन फिलहाल इस पर सख्त नहीं है। न तो शारीरिक दूरी के नियम का पालन किया जा रहा है और न
ही मास्क के बारे में सख्ती हो पा रही है। ऐसे में अब जिले के लिए नए नियम लागू होने पर यह नियम लागू होंगे। नौ नए संक्रमित मिले महू। तहसील में मंगलवार को नौ नए संक्रमित मिले। इसके साथ ही कुल
संक्रमितों की संख्या 3733 हो गई। सात संक्रमित उपचार के बाद स्वस्थ होकर वापस घर आ गए। अब तक 3611 संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं। वहीं अभी भी 43 एक्टिव केस हैं। संक्रमण से मौंतों की संख्या 79 हो
चुकी है। हालांकि तीन अन्य मृतकों को अभी भी इस सूची में शामिल नहीं किया गया।