Maharashtra vidhan sabha election: कांग्रेस को वंचित आघाडी का 144 सीटें देने का ऑफर -

Maharashtra vidhan sabha election: कांग्रेस को वंचित आघाडी का 144 सीटें देने का ऑफर -

Play all audios:


वंचित आघाडी के समन्वयक प्रकाश आंबेडकर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 144 सीटें देने के लिए तैयार हो गए हैं। इससे पहले उन्होंने 40 सीटें देने की बात कही थी। By Vineet SharanEdited By:


Updated: Wed, 21 Aug 2019 06:06 PM (IST) नई दिल्ली, जेएनएन। वंचित आघाडी के समन्वयक प्रकाश आंबेडकर महाराष्ट्र में होने जा रहे आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 144 सीटें देने के लिए तैयार


हो गए हैं। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस को 40 सीटें देने की बात कही थी। राज्य में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं। महाराष्ट्र में हरियाणा और दिल्ली विधानसभा के साथ अक्तूबर में चुनाव होना है। वहीं


प्रकाश का कहना है कि उन्‍होंने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के साथ गठबंधन को लेकर अंतिम फैसला नहीं लिया है। आंबेडकर ने मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महाराष्ट्र


राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से 144 सीट कांग्रेस को देने के लिए तैयार हैं। इतनी ही सीटों पर उनकी पार्टी भी चुनाव लड़ेगी। यह कांग्रेस मान लेती है तो ठीक है, वर्ना वंचित आघाडी अकेले चुनाव


लड़ने को तैयार है। आंबेडकर ने कहा कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पास 80 सीटों से ज्यादा उम्मीदवार नहीं है। इसमें से 40 वर्तमान विधायक हैं। फिर भी वे कांग्रेस को 144


सीटें देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस यह प्रस्ताव स्वीकार करेगी, तो भी उसको वंचित बहुजन आघाडी को भाजपा की बी टीम करार देने वाले आरोपों का जवाब देना पड़ेगा। एमआईएम पर अभी


फैसला नहीं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले आंबेडकर का मूड महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बदला हुआ है। एमआईएम से गठबंधन के सवाल पर आंबेडकर ने कहा कि


अभी तक एमआईएम से गठबंधन पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। लोकसभा चुनाव में एमआईएम को मिली थी एक सीट लोकसभा चुनाव में एमआईएम ने एक लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी, लेकिन प्रकाश आंबेडकर अपनी


दोनों सीटों से चुनाव हार गए थे। उनकी पार्टी का एक भी उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत सका। वहीं भाजपा-शिवसेना के गठजोड़ ने महाराष्ट्र की ज्यादातर सीटों पर कब्जा किया। भाजपा और शिवसेना ने राज्य की 48


लोकसभा सीटों में से 41 सीटों पर जीत दर्ज की। वहां कांग्रेस-एनसीपी को पांच सीटें और अन्य के खाते में दो सीटें गई थीं। वहीं 2014 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा को 122,


कांग्रेस को 42, एनसीपी को 41 और शिवसेना को 63 सीटें मिली थीं। वहीं वंचित आघाडी को तीन सीटों पर जीत मिली थी।