महिला समृद्धि योजना शुरू होगी और सभी पात्र महिला को इसका लाभ मिलेगाः cm रेखा गुप्ता

महिला समृद्धि योजना शुरू होगी और सभी पात्र महिला को इसका लाभ मिलेगाः cm रेखा गुप्ता


Play all audios:


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि महिला समृद्धि योजना जैसी व्यापक योजना को लागू करने के लिए 100 दिन का समय पर्याप्त नहीं है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि इस योजना का लाभ


प्रत्येक पात्र महिला को मिलेगा। Subodh Kumar Mishra भाषा, नई दिल्लीFri, 30 May 2025 08:34 PM Share Follow Us on __ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि महिला समृद्धि योजना जैसी व्यापक


योजना को लागू करने के लिए 100 दिन का समय पर्याप्त नहीं है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि इस योजना का लाभ प्रत्येक पात्र महिला को मिलेगा। भाजपा ने फरवरी में हुए विधानसभा चुनावों के लिए


अपने संकल्प पत्र में गरीब परिवारों की महिलाओं को महिला समृद्धि योजना के तहत 2500 रुपए प्रति माह देने का वादा किया था। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को आश्वासन दिया कि महिला


समृद्धि योजना का लाभ प्रत्येक पात्र महिला को मिलेगा। दिल्ली मंत्रिमंडल ने इस योजना को लागू करने के लिए 5100 करोड़ रुपए के आवंटन को मंजूरी दी थी। रेखा गुप्ता ने इस योजना के कार्यान्वयन के


बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘मुझे लगता है कि महिला समृद्धि योजना जैसी व्यापक योजना के कार्यान्वयन के लिए अभी ज्यादा समय नहीं बीता है।’’ दिल्ली की भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर यहां


मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘हमें दिल्ली की महिलाओं तक एक पूर्ण योजना के साथ पहुंचना है, जिनकी पात्रता की जांच की जाएगी और इसके लिए पंजीकृत किया जाएगा।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि इस


योजना के तहत महिला लाभार्थियों को हर महीने पैसा मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम नहीं चाहते कि कोई भी महिला छूटे। यह योजना शुरू होगी और प्रत्येक पात्र महिला को इसका लाभ मिलेगा।’’ इससे पहले आम आदमी


पार्टी (आप) ने सवाल किया था कि सत्तारूढ़ भाजपा महिलाओं को 2500 रुपए देने के अपने वादे को कब पूरा करेगी।