
घर में अकेला पाकर बच्ची से छेड़छाड़, गिरफ्तारी के डर से आरोपी ने खा लिया जहर
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

11 साल की मानसिक मंदित बच्ची को अकेला जानकर पड़ोस का युवक घर में घुस गया। उसे बुरी से नियत पकड़कर छेड़छाड़ की। चीखपुकार पर आरोपी भाग गया। अगले दिन आरोपी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत
बिगड़ गई।... Amit Gupta बिलसंडा। हिन्दुस्तान संवाद, Wed, 31 March 2021 05:54 PM Share Follow Us on __ 11 साल की मानसिक मंदित बच्ची को अकेला जानकर पड़ोस का युवक घर में घुस गया। उसे बुरी से
नियत पकड़कर छेड़छाड़ की। चीखपुकार पर आरोपी भाग गया। अगले दिन आरोपी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के गांव के युवक ने बताया
कि मंगलवार दोपहर के वक्त उसकी 11 साल की बेटी घर पर अकेली थी। वो दिमागी रूप से कुछ कमजोर है। घर के पड़ोस में रहने वाले प्रेम को बेटी के घर में अकेली होने की भनक लग गई। दिन में ही चुपके से वो
किसी तरह घर में दाखिल हो गया। बेटी को बुरी नियत से पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। वो चीखी तो आरोपी भाग गया। गांव में शोरशराबा हुआ तो परिजन बेटी को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस पीड़िता से बातचीत के बाद
गांव जांच करने पहुंची, लेकिन आरोपी नहीं मिला। देररात मामले में आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पास्को एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी की हालत बिगड़ी बच्ची से छेड़छाड़ की घटना के बाद सुबह पुलिस आरोपी
को गिरफ्तार कर पाती, उससे पहले ही सूचना मिली कि आरोपी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे भीकमपुर गांव में एक डाक्टर के यहां भर्ती कराया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और उसका हालचाल लिया। पुलिस के
मुताबिक उल्टी, दस्त की बात सामने आई है। पीलीभीत एसपी किरीट कुमार ने बताया, मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई है। उसका
उपचार चल रहा है। स्वस्थ होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।